कोरोना से बचना है
कोरोना से बचना हैं
मानव को मजबूत बनाकर, भारत का जयगान करें।
जाति-धर्म की तोड़ दीवारें, आओ हम अभियान करें।।1।।
बच्चे,बूढ़े,जवान को,बात यही समझाना हैं।
कोरोना के कहर से,जल्दी छुटकारा पाना हैं।।2।।
गांव-गांव और शहर-शहर में, घर-घर जन अभियान करें।
अपने पराये की बात छोड़कर, आओ हम बयान करें।।3।।
सरकारी सुझाव मानो,यही समय की रचना है।
अपनी बुद्धि-विवेक-ज्ञान से, कोरोना से बचना है।।4।।
सुख-चैन की नींद छोड़कर, कर्मवीर दिन-रात खड़े।
कोरोना से लड़ने खातिर,शोध करे वो बड़े-बड़े।।5।।
मंदिर-मस्जिद बन्द पड़े है, खुले नहीं है हवाई जाल।
मानव सेवार्थ खुले पड़े है,सब जगह के अस्पताल।।6।।
रोग कोरोना बड़ा भयंकर, लेता है मानव की जान।
घर में रहना,सुरक्षित रहना,यही है इसका निदान।।7।।
देश की महती गरिमा को, मिलकर आगे लाना हैं।
कोरोना महामारी से, मानव जाति को बचाना हैं।।8।।
फैलने नहीं देंगे कोरोना, शपथ सहित ऐलान करें।
जाति-धर्म की तोड़ दीवारें, घर बैठे अभियान करें।।9।।
कोरोना को हराने का,जागरूकता अभियान करें।
मानवता की सेवा खातिर,भाटी बालू बखान करे।।10।।
बालाराम भाटी "नागाणा"
बाड़मेर, राजस्थान।
Comments
Post a Comment